Vivo Y21 5G और Vivo Y05 4G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, BIS सहित इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुए स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/vivo-y21d-6500mah-ip69-launch-Nigeria.jpg

Vivo के दो नए स्मार्टफोंस Vivo Y21 5G और Vivo Y05 4G BIS सहित अलग-अलग सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखे गए हैं। जिससे इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि Y05 4G को भारत की BIS और मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। जबकि Y21 5G फोन BIS, Bluetooth SIG, SIRIM और TÜV जैसी अहम सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग डिटेल्स बताते हैं।

Vivo Y21 5G की बात करें तो इसे भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2553 के साथ 04 फरवरी 2026 को अप्रूवल मिला है। हालांकि BIS लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन SIRIM और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर यही मॉडल नंबर Vivo Y21 5G नाम के साथ लिस्टेड है। इसके अलावा यही मॉडल TÜV सर्टिफिकेशन पर भी नजर आया है, जहां 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की डिटेल्स दी गई हैं। इन प्लेटफार्म पर आने के बाद उम्मीद है कि डिवाइस को जल्द एंट्री मिल सकती है।

Vivo Y05 4G को BIS सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर V2556 के साथ 30 जनवरी 2026 को अप्रूवल मिला था। यह अब मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। जहां फोन का नाम Vivo Y05 बताया गया है। इससे पहले UAE की TDRA और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ Vivo Y05 4G नाम सामने आ चुका है। इसके अलावा CQC सर्टिफिकेशन से यह जानकारी मिली थी कि फोन में 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जो इसके पिछले मॉडल Vivo Y04 4G जैसा ही रहने की उम्मीद है।

Vivo Y05 4G को NCC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है, जहां इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आए थे। बताया गया था कि फोन पर्पल और क्रीमी वाइट या ऑफ-वाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और Aura लाइटिंग दी जा सकती है।

इसी सर्टिफिकेशन से फोन की बैटरी डिटेल्स भी सामने आई हैं, जिसमें बैटरी मॉडल BB53 के साथ 6,355mAh की रेटेड और 6,500mAh की टिपिकल कैपेसिटी मिल सकती है।

आगामी Vivo Y21 5G और Vivo Y05 4G दोनों ही स्मार्टफोंस के कई सर्टिफिकेशन सामने आ चुके हैं। जिससे उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन्हें भारतीय और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में उतार सकती है। हमें आने वाले दिनों में इन फोंस के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट को लेकर और भी जानकारियां मिल सकती है। इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)