
वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपने नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए वाई81 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन 3जीबी रैम से लैस था जो 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए नई सौगात लाते हुए वीवो ने इसी वाई सीरीज़ के स्मार्टफोन वाई81 का एक और नया वर्ज़न देश में पेश कर दिया है। वीवो ने वाई81 को अपग्रेड करते हुए फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार दिया है।
वीवो की ओर से वाई81 का 4जीबी रेम वेरिएंट देश में लॉन्च कर दिया गया है जो 13,490 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। प्रसिद्ध रिटेलर महेश टेलीकॉम ने वाई81 के 4जीबी रैम की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इनके अनुसार रैम के अलावा वाई81 के इस नए वर्ज़न के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले के समान ही है। यह स्मार्टफोन भी ट्रेंड में चल रही 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है।
New launch #VivoY81 4GB RAM …..
Rs.13490/- only pic.twitter.com/a16PJXYoMf— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) September 27, 2018
वीवो वाई81 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है। ओपो वाई81 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.0 पर पेश हुआ है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में आईएमजी जीई8320 दिया गया है। व जींहींवाई81 का यह वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ
4 कैमरे और 4,000एमएएच बैटरी के साथ शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो लॉन्च
कंपनी द्वारा 4जीबी रैम वेरिएंट में भी पुराने वेरिएंट की ही तरह 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई81 के बैक पैनल पर जहां एलईड फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
नोकिया 7.1 प्लस की जानकारी हुई लीक देखें कैसा है यह फोन
वीवो वाई81 4जी स्मार्टफोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। वीवो वाई81 के 4जीबी रैम वेरिएंट को जहां 13,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


















