वीवो वाई91आई जल्द होगा भारत में लॉन्च, बन सकता है वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन

Join Us icon

वीवो ने भारत में अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाते हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन वाई95 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 20एमपी सेल्फी कैमरे के साथ ही 4जीबी रैम व 4030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। वीवो वाई95 भारत में 16,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो आने वाले दिनों में एक और नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। खबर के अनुसार वीवो द्वारा लॉन्च किए जाने वाला यह फोन वाई91आई होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीवो अगले महीने यानि दिसंबर में एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह वाई सीरीज़ के तहत ही लॉन्च होगा तथा वाई91आई नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लॉन्च होने वाला वाई91आई इसी महीने चीन में लॉन्च हो चुके वाई93 का इंटरनेशनल वर्ज़न होगा तथा यह फोन वाई91आई नाम के साथ ही भारत व अन्य इंटरनेशनल माकेर्ट्स में लॉन्च किया जाएगा।

vivo y91i feature specifications price in india in hindi
VIVO Y93

वीवो वाई91आई यानि वाई93 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ‘वी’ शेप वाली हैलो नॉच के साथ फूल व्यू डिसप्ले में आता है। इस फोन को 3डी माइक्रो-आर्क डिजाईन पर बनाया है जो इसे अटरेक्टिव लुक के साथ ही मजबूती भी प्रदान करता है। वाई93 में 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जो कंपनी के ही यूजर इंटरफेस फनटच ओएस पर चलता है। यूज़ आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसे ‘जोवी’ एआई से लैस किया है।

वीवो ला रही है डुअल डिसप्ले वाला फोन, लॉन्च से पहले ही फोटो हुई लीक

वाई91आई को इंडिया में 2जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है। चीन में वाई93 को 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि भारत में वाई91आई 32जीबी मैमोरी पर लॉन्च होगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

20 एमपी सेल्फी, हैलो नॉच, 4जीबी रैम और डुअल ​कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई95

वीवो वाई93 / वाई91आई डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वीवो ने इस फोन में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है तथा फोन अनलॉकिंग के लिए वाई93 फेस रेक्ग्नेशन फीचर का यूज़ करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही वीवो वाई91आई यानि वाई93 में पावर बैकअप के लिए 4,030एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन 1500 युआन की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं भारत में वीवो वाई91आई को तकरीबन 12,000 रुपये तक कीमत पर लॉन्च कर सकती है। बहरहाल वाई91आई की पुख्ता जानकारी के लिए वीवो की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।