Vodafone ने पेश किया का नया प्लान, 50% फास्ट मिलेगा इंटरनेट

Vodafone ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है जो कि Vodafone RedX प्लान एक लिमिटेड एडिशन पोस्टपेड प्लान है। कंपनी ने 999 रुपए के मंथली रेंटल के साथ इस प्लान को पेश किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने दावा किया है कि इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 50 प्रतिशत तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
इतना ही नहीं इस प्लान की एक और खास बात है कि कंपनी इसके साथ 20 हजार रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। अगर बात करें 999 रुपए के इस रेड X प्लान की तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और इंटरनेट डाटा के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देने BSNL ने चली ये चाल, वॉयस कॉल पर मिलेगा कैशबैक
प्लान में यूजर्स को दूसरे पोस्टपेड प्लान्स के मुकाबले 50% तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद दी है। इतना ही नहीं इस प्लान में इंटरनैशनल रोमिंग का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा अगर आप विदेश यात्रा करते हैं तो प्लान में यूजर्स को 7 दिन की विदेश यात्रा के दौरान फ्री कॉलिंग और डाटा का ऑफर मिलेगा। वहीं, प्लान में सब्सक्राइबर्स को दुनियाभर के कई एयरपोर्ट लाउंज का ऐक्सेस, हैंडसेट्स पर एक्सक्लूसिव डील, होटल बुकिंग पर डिस्काउंट भी मिलेगा।
स्ट्रीमिंग सर्विस का लाभ
वोडाफोन के इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को नेटफ्लिक्स का सालाना सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा अमेजन प्राइम और जी5 का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन स्ट्रीमिंग ऐप्स के अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है। इसे भी पढ़ें: BSNL-MTNL पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब Jio और Airtel को होगी परेशानी
वोडाफोन के इस प्लान को यूजर्स अपने मौजूदा प्लान्स के साथ ही प्री-बुक कर सकते हैं। प्लान को वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट और My Vodafone ऐप से प्री-बुक किया जा सकता है। बात दें कि प्लान को प्रीबुक करने वाले ग्राहक इसे कैंसिल नहीं करा सकेंगे। नया प्लान 25 नवंबर या उससे पहले सब्सक्राइबर्स के नंबर पर ऐक्टिवेट हो जाएगा।