सिर्फ 24990 रुपये की शुरुआती कीमत में ये ब्रांड लाया QLED TV 2025 डॉल्बी एडिशन, 43 से 75 इंच में उपलब्ध

Vu ब्रांड ने भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में प्रीमियम Glo QLED सीरीज पेश की है। इसके तहत नई Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition रेंज आई है। कंपनी के अनुसार यह टीवी ग्राहकों को बेहतरीन और इमर्सिव एंटरटेनमेंट अनुभव देने के लिए बनाया गया है। नए मॉडल में पिक्चर क्वालिटी, साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। जो इसे कम कीमत वाले सेगमेंट में खास बना सकते हैं। आइए, आगे आपको खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।
Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition को पांच साइज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। जिनमें 43-इंच मॉडल 24,990 रुपये, 50-इंच 30,990 रुपये, 55-इंच 35,990 रुपये, 65-इंच 50,990 रुपये और बड़ा मॉडल 75-इंच 64,990 रुपये में उपलब्ध है। इनकी सेल Amazon, Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए शुरू हो गई है। इसके अलावा कंपनी सभी वेरिएंट्स के साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है।
Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition टीवी की रेंज में A+ ग्रेड Glo पैनल के साथ QLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल कलर रिप्रोडक्शन में बेहतरीन लग सकता है। बल्कि 400 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ शानदार विजुअल आउटपुट प्रदान कर सकता है। इसमें 92 प्रतिशत NTSC कलर गमट कवरेज मिल जाएगा। जिससे कलर्स और भी अच्छे और वाइब्रेंट दिख पाएंगे।
Dolby Edition के नाम का कारण इसका Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट है। Dolby Vision के जरिए यह टीवी एचडीआर विजुअल्स के साथ बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट प्रदान कर सकता है। जबकि Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी यूजर्स को 3D सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस दे सकती है। इसके अलावा HDR10 और HLG सपोर्ट इसे अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट के साथ कम्पैटिबल बनाते हैं। जिससे यूजर्स को हर तरह के विजुअल कंटेंट का बेहतर आनंद लेने का मौका मिलता है। डिवाइस में इनबिल्ट 24W स्पीकर सेटअप साउंड क्वालिटी दी गई है। जिससे बिना साउंडबार के भी शानदार ऑडियो मिल सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition स्मार्ट टीवी को 1.5GHz के VuOn AI प्रोसेसर से पावर मिलती है। यह प्रोसेसर स्मार्ट इंटरफेस को स्मूद और रिस्पॉन्सिव कर सकता है। इसे 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज का यह स्पेस ऐप्स और कंटेंट के लिए पर्याप्त लग रहा है। जबकि प्रोसेसर की क्षमता बड़े साइज के 4K कंटेंट को भी आसानी से हैंडल कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में इसमें Google TV OS मौजूद है। जो यूजर्स को पर्सनलाइज्ड कंटेंट सजेशन, आसान नेविगेशन और Google Play Store के जरिए हजारों ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर सकता है।
इस टीवी की रेंज में एक खासियत इसका दुनिया का पहला Instant Network Remote है, जो वाई-फाई कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए बनाया गया है। अक्सर टीवी स्ट्रीमिंग के दौरान कनेक्शन ड्रॉप होने पर यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क री-कनेक्ट करना पड़ता है, लेकिन यह रिमोट इस प्रक्रिया को बेहद आसान बना सकता है।
Vu Glo QLED TV 2025 Dolby Edition टीवी रेंज में डेडिकेटेड व्यूइंग मोड्स दिए गए हैं, जो अलग-अलग तरह के कंटेंट जैसे मूवी, स्पोर्ट्स, और गेमिंग के लिए पिक्चर और साउंड सेटिंग्स को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा गेमर्स के लिए VRR (Variable Refresh Rate), ALLM (Auto Low Latency Mode) और क्रॉसहेयर ओवरले जैसे फीचर्स हैं। जो फास्ट रिफ्रेश रेट और कम लेटेंसी के साथ गेमिंग अनुभव को बेहतर कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यह टीवी Apple AirPlay और Google Chromecast को सपोर्ट करता है, जिससे iOS और Android डिवाइसेस से कंटेंट को आसानी से टीवी पर कास्ट किया जा सकता है। इसमें 5GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट भी है। खास बात यह है कि टीवी में ऑप्शनल कैमरा इनपुट का सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे ग्राहक वीडियो कॉल या रिकॉर्डिंग जैसी सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।