26999 रुपये में लॉन्च हुआ ये 4K QLED TV, जानें इसके दमदार स्पेसिफिकेशंस

भारतीय टीवी निर्माता Vu ने देश में अपनी नई Vibe DV (Designer’s Vision) टीवी सीरीज लॉन्च की है। यह 4K QLED TV अब 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के साइज में उपलब्ध है। ब्रांड के अनुसार, इस टीवी में A+ ग्रेड पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, और VuOn AI प्रोसेसर के साथ पिक्चर अपस्केलिंग दी गई है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में एक Wi-Fi हॉटकी भी शामिल है। इस टीवी में आपको Dolby Vision, Dolby Atmos, और Google TV OS का सपोर्ट भी मिलता है। अगर आप इस समय एक 4K टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो नीचे दी गई जानकारियां जरूर पढ़ें:
Vu Vibe DV TV कीमत, सेल डिटेल्स
- Vu Vibe DV का 43-इंच मॉडल ₹26,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, यह कीमत इंट्रोडक्टरी ऑफर लग रही है, क्योंकि Vu की आधिकारिक वेबसाइट पर इस टीवी को ₹28,999 में लिस्ट किया गया है।
- आप इस टीवी को Amazon और रिटेल दुकानों से खरीद सकते हैं। इसकी प्री-बुकिंग 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। Amazon के अनुसार, ये टीवी 1 जुलाई से उपलब्ध होंगे। हालांकि, केवल 65-इंच मॉडल की बिक्री थोड़ी देर से, यानी 7 जुलाई से शुरू होगी।
| मॉडल्स | कीमत |
| Vu Vibe DV (43-inch) | 26,999 रुपये |
| Vu Vibe DV (50-inch) | 32,999 रुपये |
| Vu Vibe DV (55-inch) | 36,999 रुपये |
| Vu Vibe DV (65-inch) | 52,999 रुपये |
| Vu Vibe DV (75-inch) | 66,999 रुपये |
Vu Vibe DV TV स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिजाइन: Vu का दावा है कि इस टीवी सेटअप (इनबिल्ट साउंडबार सहित) के साथ आपको होम थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा। यह टीवी सिंगल-केबल ऑपरेशन को सपोर्ट करता है, जिससे सेटअप काफी आसान हो जाता है। केवल निचले हिस्से को छोड़कर टीवी के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स हैं। टीवी का रंग ब्लैक है और इसे आप टेबल पर रख सकते हैं या दीवार पर माउंट भी कर सकते हैं।
- डिस्प्ले: जैसा कि पहले बताया गया, यह टीवी कई स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसमें 4K QLED पैनल है, जिसमें 400 निट्स ब्राइटनेस, Pantone कलर सपोर्ट, Filmmaker Intent मोड, MEMC मोशन स्मूदनेस, और HDR10 व Dolby Vision जैसे HDR फॉर्मेट्स का सपोर्ट मिलता है।
- साउंड: टीवी में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 88W स्पीकर आउटपुट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Dolby Digital Plus, Vu की प्रोप्राइटरी AQ एडजस्टमेंट टेक्नोलॉजी, विभिन्न साउंड मोड्स, और Dialogue Clarity एन्हांसमेंट जैसी ऑडियो विशेषताएं शामिल हैं।
- सॉफ्टवेयर: यह टीवी Google TV OS पर चलता है और इसमें Google Play Store की विशाल ऐप लाइब्रेरी, Netflix व अन्य प्रमुख OTT प्लेटफार्म के सपोर्ट, कास्टिंग के लिए Apple AirPlay, HomeKit, Chromecast और 2-way Bluetooth जैसी तकनीकों का सपोर्ट मिलता है।
- अन्य फीचर्स: रिमोट कंट्रोल में Wi-Fi टॉगल, पिक्चर और साउंड के लिए हॉटकीज़, पिक्चर मोड्स, और Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें डुअल बैंड Wi-Fi, और iOS व Android दोनों के साथ कम्पैटिबिलिटी भी मौजूद है।
Vu Group की फाउंडर, चेयरपर्सन और CEO देविता सराफ का कहना है कि Vibe DV टीवीज उन समझदार ग्राहकों के लिए हैं जिनकी “ग्लोबल पसंद” है और जो “सिर्फ बेहतरीन चीजे ही चाहते हैं”।
टीवी में क्या है नया
Vu Vibe DV का 43-इंच मॉडल कुछ दिलचस्प यूएसपी के साथ आता है जैसे कि एक इन-बिल्ट 88W Dolby Atmos साउंडबार (जो अलग ऑडियो गियर की जरूरत को खत्म कर सकता है), एक रिमोट जिसमें डेडिकेटेड Wi-Fi हॉटकी है (ताकि तुरंत नेटवर्क स्विच किया जा सके), Apple AirPlay और अन्य कास्टिंग सॉल्यूशंस।
30,000 रुपये से कम कीमत के विकल्प
- Lumio Vision 7 FTW1-ADSG: यह एक 43-इंच 4K QLED टीवी है जिसमें Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट मिलता है। इसमें BOSS प्रोसेसर दिया गया है, जो 3GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। ऑडियो के लिए इसमें 24W के Dolby Atmos स्पीकर्स, तीन HDMI पोर्ट, तीन USB पोर्ट, Ethernet, Wi-Fi, Bluetooth, Apple AirPlay और Android कास्टिंग की सुविधा मौजूद है।
- Samsung Crystal 4K Neo (UA43AUE65AKXXL): इस टीवी में HDR10+ विजुअल्स, PurColor टेक्नोलॉजी द्वारा जिदादिल कलर अनुभव, Object Tracking Sound Lite, Tizen Smart TV OS के साथ मल्टी-वॉयस असिस्टेंट्स, Game Mode (ALLM) और Samsung का भरोसेमंद आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलता है।