Google Pixel 8, Pixel 8 Pro की खूबियां जानें 10 प्वाइंट में

गूगल ने Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च कर दिया है। Pixel 8 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 4,575 एमएएच की बैटरी है, वहीं Pixel 8 Pro में  50MP का प्राइमरी और 5,050एमएएच बैटरी है। जानें दोनों फोन की खूबियां 10 प्वाइंट में...

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच FHD+डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है, वहीं Pixel 8 में 6.2 इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

डिस्प्ले 

Pixel 8 Pro में टेंसर जी3 चिपसेट हैं, वहीं Pixel 8 में भी कंपनी ने टेंसर जी3 प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह टाइटन एम2 सिक्योरिटी माइक्रोप्रोसेसर के साथ मिलकर कार्य करता है।

प्रोसेसर 

Pixel 8 Pro और Pixel 8 को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ 7 साल तक ओएस अपडेट मिलता रहेगा। 

ओएस

Pixel 8 Pro में  50MP+48MP+48MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, वहीं Pixel 8 में 50MP+12MP का डुअल रियर कैमरा है।  

रियर कैमरा 

Pixel 8 Pro में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि  Pixel 8 में भी 10.5MP का ही फ्रंट कैमरा दिया है।  

फ्रंट कैमरा 

गूगल पिक्सल 8 प्रो में 12जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है, वहीं  गूगल पिक्सल 8 में 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा है। 

रैम-स्टोरेज

गूगल पिक्सल 8 प्रो में 5,050एमएएच बैटरी दी गई है, जबकि गूगल पिक्सल 8 में 4,575 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

बैटरी

पिक्सल 8 प्रो में 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है, वहीं पिक्सल 8 में  27 वॉट फास्ट चार्जिंग और 18वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। 

चार्जिंग 

गूगल पिक्सल 8 की कीमत  75,999 रुपये है, जबकि गूगल पिक्सल 8 प्रो की कीमत  1,06,999 रुपये है।

कीमत

Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन की प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। फोन की सेल 14 अक्टूबर से शुरू होगी।

सेल डेट