Infinix GT 20 Pro vs OnePlus Nord CE4, जानें दोनों में कौन है बेहतर

Infinix GT 20 Pro में मीडियाटेक Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर है, वहीं  OnePlus Nord CE 4 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

प्रोसेसर

Infinix GT 20 Pro फोन 8GB/12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया है, वहीं  OnePlus Nord CE4 5G फोन में आपको 8 जीबी रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। 

रैम-स्टोरेज 

Infinix GT 20 Pro सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1,020 और 3,384 का स्कोर करता है,वहीं OnePlus Nord CE4 सिंगल कोर टेस्ट में 1,138 व मल्टीकोर में 2,950 का स्कोर करता है। 

गीकबेंच

Infinix GT 20 Pro एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में 9,36,985 स्कोर करता है, वहीं OnePlus Nord CE4 का एनटूटू स्कोर थोड़ा कम 8,19,347 रहता है।

एनटूटू

थर्मल मैनेजमेंट में इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस करता है। इसमें बीजीएमआई, सीओडी और रियल रेसिंग 3 गेमिंग के दौरान कुल तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई4 में कुल तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

गेमिंग टेस्ट 

Infinix GT 20 Pro में 6.78-इंच FHD+ एमोलेड पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है, OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच FHD+ फ्लूइड एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 पीक ब्राइटनेस दिया है। 

डिस्प्ले 

Infinix GT 20 Pro में रियर पैनल पर 108MP+2MP+2MP ट्रिपल कैमरा और 32MP का कैमरा दिया है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई4 5जी में 50MP+8MP रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है।  

कैमरा  

Infinix GT 20 Pro में 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई 4 में 5500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

बैटरी-चार्जिंग 

Infinix GT 20 Pro के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 12GB/256GB वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है, वहीं OnePlus Nord CE4 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+256GB वैरियंट की 26,999 रुपये है।

कीमत