OPPO Find N3 Flip को भारत में 94,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 12 जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज, MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी, 32MP फ्रंट कैमरा और 4300mAh की बैटरी दी गई है
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 6.80 इंच का प्राइमरी FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3.36 इंच का कवर डिस्प्ले है। फोन का बैक पैनल 3डी कर्व डिजाइन वाला है।
फोन का कवर डिस्प्ले फोल्ड डिवाइस के आधे हिस्से को ही कवर करती है जो वर्टिकली लंबी है और हॉरिजॉन्टली छोटी है। कवर डिस्प्ले के साइड में तीन सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-जी715 जीपीयू दिया गया है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप मोबाइल में एंड्रॉयड 13 पर आधारित कलरओएस 13 दिया गया है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। ओआईएस के साथ 50MP सोनी आईएमएक्स890 सेंसर, 32 MP टेलीफोटो लेंस और 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। बता दें रियर कैमरा में Hasselblad ब्रांडिंग भी मौजूद है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में कंपनी ने 4,300 एमएएच की बैटरी दी है। यह 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप मोबाइल को कंपनी में Moonlight Muse, Mist Rose और Mirror Night कलर ऑप्शन में उतारा है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5जी और 4जी के साथ एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।
ओप्पो फाइंड एन3 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 94,999 रुपये है। इसकी सेल 22 अक्टूबर शाम 6 बजे से शुरू होगी।
ओप्पो फांइड एन3 फ्लिप पर कंपनी 12,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर और 8,000 रुपये का Exchange Bonus दे रही है। फोन को 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।