शाओमी का एक और किफायती रेंज वाला फोन Redmi Note 13 5G लॉन्च हो गया है। रेडमी नोट 13 सीरीज के इस फोन को चीन में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 यानी 13,900 रुपये के करीब है।
रेडमी नोट 13 5जी में 6.67 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
रेडमी का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 जीपीयू का सपोर्ट है।
रेडमी नोट 13 5जी फोन में 6जीबी से 12 जीबी तक रैम वेरिएंट और 128जीबी और 256जीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसमें रैम एक्सपेंशन की सुविधा भी है।
रेडमी नोट 13 5जी में कंपनी से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यह 1080p 30fps की क्षमता से वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
फोन में रियर पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी है।
Redmi Note 13 5G में 5,000एमएएच बैटरी की बैटरी है। इसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मौजूद है।
रेडमी के इस 5जी फोन में एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है। इसमें मीयूआई 14 दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड है।
Redmi Note 13 5G के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 ( करीब 13,900 रुपये) है, वहीं टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage की कीमतCNY 1,699 यानी करीब 19,700 रुपये है।
Redmi Note 13 5G स्मार्टफोन को Star sand white, Midnight dark और Time blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Redmi Note 13 5G में 6 5जी बैंड्स, Wi-Fi 5GHz, Bluetooth 5.3, IP54 रेटिंग, 3.5mm जैक आदि हैं।