100X जूम क्षमता से लैस फोन्स

Samsung Galaxy S24 Ultra

प्राइस: ₹ 1,29,999 से शुरू

बैक पर 200MP वाइड कैमरा (ƒ/1.7, 85˚), 50MP टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम, ƒ/3.4, 22˚), 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (ƒ/2.2, FOV 120˚) और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम, ƒ/2.4, 36˚) है। वहीं, इसमें फ्रंट 12MP सेल्फी कैमरा (f/2.2, FOV 80˚) है। इतना ही नहीं इसमें UHD 8K@30fps, 100x तक डिजिटल जूम, सुपर एचडीआर है।

Vivo X100 Pro

प्राइस: ₹ ८9,999 से शुरू

X100 Pro में OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP का 1-इंच Sony IMX989 VCS बायोनिक सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50MP 1/2″ APO टेलीफोटो कैमरा, OIS, 100x तक डिजिटल जूम मैक्रो मोड मौजूद है। यही नहीं इसमें एक समर्पित V3 इमेजिंग चिप भी लगी है।

iQOO 12 5G

प्राइस: ₹ 52,999 से शुरू

iQOO 12 के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV50H प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का सैमसंग जेएन1 अल्ट्रावाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल ज़ूम वाला 64-मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP कैमर दिया गया है।

Realme 12 Pro+

प्राइस: ₹ 31,999 से शुरू

इसमें रियर पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस तथा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसपर 120X Zoom और OIS तकनीक मिलती है। वहीं, फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सोनी आइएमएक्स615 सेंसर है।

OnePlus 12

प्राइस: 69,999 से शुरू

OnePlus 12 में OIS के साथ 50MP का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 48MP Sony IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस और 3x पेरिस्कोप जूम लेंस के साथ 64MP ओमनीविजन OV64B सेंसर दिया है।  सेल्फी के लिए 32MP का सेंसर मौजूद है। वहीं, इसमें 120X तक का डिजिटल जूम है।