सिर्फ 10 प्वाइंट में जानें कैसा है Honor Magic 6 Pro

डिस्प्ले

इसमें 120Hz अडेप्टिव डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8 इंच का OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी विजन और हॉनर का नैनो क्रिस्टल शील्ड भी है जो स्क्रीन को ड्रॉप-रेसिस्टेंट बनाने का दावा करता है।

प्रोसेसर

हॉनर मैजिक 6 प्रो स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए हॉनर C1+ चिप है।

कैमरा

हॉनर मैजिक 6 प्रो में 2.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम के साथ 108MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन के फ्रंट में 50MP का फ्रंट कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर मिलता है।

बैटरी

स्मार्टफोन एक नई सिलिकॉन-कार्बन-आधारित 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओएस

हॉनर मैजिक 6 प्रो Android 14 पर आधारित MagicOS 8.0 पर चलता है। मैजिक 6 प्रो पर कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 7 और एनएफसी शामिल हैं।

रैम-स्टोरेज

स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, फोन Black और Epi Green कलर ऑप्शन में लाया गया है।

प्राइस

डिवाइस के 12जीबी रैम +512जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है।  स्मार्टफोन अमेजन प्लेटफार्म पर 15 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कॉम्पिटिटर

हॉनर मैजिक 6 प्रो बाजार में Xiaomi 14, OnePlus 12 और iQOO 12 सहित अन्य फ्लैगशिप फोन के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। ये फोन भी समान स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन चिपसेट पर चलते हैं और प्रीमियम फीचर्स प्रदान करते हैं।

हमें कैसा लगा फोन?

हॉनर मैजिक 6 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स देखें तो यह फोन काफी दमदार लग रहा है। हालांकि रियल टेस्टिंग के बाद ही इसके रियल लाइफ यूज पर हम बात कर सकेंगे। लेकिन, अभी के लिए फोन काफी शानदार कहा जा सकता है।