वनप्लस ने भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 16 जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज, 5000एमएएच बैटरी और 50वॉट फास्ट चार्जिंग है।
OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन में 6.74-इंच का सुपर फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 2772x1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और एचडीआर10+ को सपोर्ट करता है।
वनप्लस नॉर्ड 3 5जी में कंपनी में 8GB/16GB की LPDDR5X रैम दी है। कंपनी का दावा है कि यह नॉर्ड 2टी की तुलना में यह 75 तेजी से डाटा ट्रांसफर करता है।
कंपनी ने इस फोन में 16 जीबी तक रैम के साथ 128GB/256GB तक की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है यानी आपको स्टोरेज के लिए पर्याप्त स्पेस की मिल जाएगा।
OnePlus Nord 3 5G में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बनाया गया। चिपसेट 6GHz 5G नेटवर्क पर 7Gbps की डाउनलोड स्पीड ऑफर करती है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Nord 3 5G कंपनी के Oxygen OS 13.1 पर रन करता है, जो Android 13 पर आधारित है।
फोन में रियर पैनल पर 50MP का सोनी IMX890 सेंसर, 112-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) अल्ट्रावाइड 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा है।
OnePlus Nord 3 5G फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे कुछ हद तक डस्ट और पानी को बौछारों से बचाता है।
OnePlus Nord 3 5G में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
फोन वाई-फाई 2.4G/5.1G/5.8G, ब्लूटूथ 5.3, GPS, BDS, GLONASS, USB-C आदि के साथ आते हैं।
फोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 16जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।