फोन के रियर पर एक सेमि-सर्कुल RGB LED स्ट्रिप है। इस एलईडी में अलग-अलग नोटिफिकेशन के हिसाब से कलर को एडजेस्ट व चेंज किया जा सकता है। साथ ही गेमिंग करते समय भी लाइट को सिंक किया जा सकता है।
फोन में 6.78 इंच की एलटीपीएस एमोलेड स्क्रीन फुलएचडी+ डिसप्ले है। डिसप्ले इंडोर में काफी ब्राइट है। सीधे सूरज की रोशनी में फोन की स्क्रीन पर साफ दिखाई देता है।
Tecno Camon 30 5G के रियर पर wavy texture डिजाइन है। वहीं, बैक पर सर्कुलर डुअल कैमरा मॉड्यूल है। साथ ही फोन कैमरा मॉड्यूल के बराबर में एक रेड डॉट लाइट इंडिकेटर है जो चार्जिंग और नोटफिकेशन पर ब्लिंक करती है। डिवाइस देखने में प्रीमियम फील देता है।
इस फोन में AI assistant Ella दिया गया है, जिसे बोलकर और पवर बटन को लॉन्ग प्रैस कर एक्टिव किया जा सकता है। लेकिन, मेरे यूज में कई बार इसने मेरी कमांड नहीं ली।
फोन में MediaTek Dimensity 7200 आक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन डेली के कार्य आसानी से हैंडल कर लेता है। हालांकि, हैवी गेमिंग करने वालों को यह फोन थोड़ा पीछे रह जाता है।