फोन के रियर पर एक सेमि-सर्कुल RGB LED स्ट्रिप है। इस एलईडी में अलग-अलग नोटिफिकेशन के हिसाब से कलर को एडजेस्ट व चेंज किया जा सकता है। साथ ही गेमिंग करते समय भी लाइट को सिंक किया जा सकता है।
इसमें न्यू MediaTek Dimensity 8200 Ultimate SoC है। इसके बेंचमार्क स्कोर सेगमेंट के सभी फोन्स से ज्यादा है। यानी इस फोन की परफॉर्मेंस काफी शानदार है।
गेमिंग के मामले में फोन काफी अच्छा कहा जा सकता है। बिना हीटिंग इशू के फोन पर गेमिंग का का मजा लिया जा सकता हैI हालांकि, इसके लिए कंपनी द्वारा ऑफर की जा रही VC Liquid cooling टेक्नोलॉजी को धन्यवाद कहना चाहिए।
इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि आसानी से पूरा दिन चलती है। इसके अलावा पीसी मार्क टेस्ट में फोन ने 10 घंटे का स्कोर प्राप्त किया है।
डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। लेकिन, अल्ट्रावाइड कैमरा की कमी इसमें दिखाई देती है। हालांकि, 108MP कैमरा अच्छा काम करता है। लेकिन, यह अधिक विस्तृत FOV में फोटो नहीं खींच सकता, जो केवल अल्ट्रावाइड सेंसर पर ही संभव है।
इसमें 45W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और यह 20-100% तक 50 मिनट में चार्ज हो जाता है। देखा जाए तो चार्जिंग टाइम काफी ज्यादा है। वहीं, इस सेगमेंट में दूसरे डिवाइस ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्पीड प्रोवाइड कराते हैं।