हम आपको Vu cinema TV 108 cm (43 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV (43CA) मॉडल की जानकारी देने वाले हैं जो कि 20 हजार रुपये के बजट में खरीदा जा सकता है।
इस 43-इंच के टीवी की एमआरपी ₹30,000 है लेकिन ये पूरे 23% छूट के साथ मात्र ₹22,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इतना ही नहीं टीवी पर ढेर सारे बैकिंग ऑफर और फ्रीबीज भी मिल रहे हैं, जो डील को और किफायती बनाने में मदद कर सकते हैं।
टीवी को फ्लिपकार्ट साइट से खरीदा जा सकता है। वहीं, टीवी पर ₹9,850 का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। मान लीजिए कि अगर पुराना टीवी पर पूरा एक्सचेंज बोनस मिल जाए, तो इस मॉडल की कीमत और भी कम हो जाएगी।
टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, यूट्यूब जैसे ऐप्स के साथ गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिल जाता है।
टीवी में 400 निट्स वाली LED डिस्प्ले है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 16:09 और रिफ्रेश रेट 60 Hz है। वहीं, 50वॉट के चार स्पीकर मिलते हैं। इसके अलावा टीवी में 2GB रैम व 16GB की स्टोरेज मिलती है।
यह स्मार्ट टीवी फ्रेमलेस स्क्रीन वाली है, जिससे सीमलेस वीडियो एंजॉयमेंट मिल सकता है। इसके साथ मिल रहा रिमोट भी स्मार्ट फंक्शन वाला है।