नोर्ड 4 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500एमएएच बैटरी है। हमारे टेस्ट में इसे 20 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज होने में 24 मिनट का समय लगा तथा इसका पीसीमार्क स्कोर 16 घंटे 58 मिनट का रहा। बता दें कि 30 मिनट यूट्यूब चलाने पर बैटरी सिर्फ 5% घटी।
फोन में 5,000एमएएच बैटरी 90W TurboCharge तकनीक से लैस है। हमारी टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन ने 11 घंटे 42 मिनट का पीसीमार्क स्कोर पाया है तथा आधा घंटा YouTube देखने पर इसकी बैटरी केवल 4 प्रतिशत ही कम हुई।
इसमें 5,000एमएएच बैटरी है जो 68W TurboPower तकनीक (15W Wireless Charging) से लैस है। टेस्टिंग के दौरान पीसीमार्क स्कोर 10 घंटे 59 मिनट रहा तथा फोन ने 20% से 100% चार्ज होने में 40 मिनट का समय लिया है।
इसमें 5,000एमएएच बैटरी है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इससे फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 48 मिनट का समय लगता है। वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसका पीसीमार्क स्कोर 10 घंटे 46 मिनट का रहा तथा आधा घंट यूट्यूब देखने पर बैटरी केवल 4 प्रतिशत ही कम हुई।
इस फोन में 50वॉट की चार्जिंग क्षमता के साथ 5,000एमएएच बैटरी है। फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 51 मिनट का समय लेती है। मोबाइल ने पीसीमार्क टेस्ट में 14 घंटे 34 मिनट का तगड़ा स्कोर पाया है। इसमें 30 घंटा यूट्यूब चलाने पर फोन बैटरी सिर्फ 4 प्रतिशत ड्रॉप हुई है।