Infinix Zero Flip की खूबियां

कम प्राइस

Infinix Zero Flip लॉन्च की कीमत 49,999 रुपये है - जो कि फोल्डेबल डिवाइस के लिए पहले कभी नहीं देखी गई थी। यह Samsung Galaxy Z Flip6 की कीमत से आधे से भी कम है और Motorola Razr 50 से करीब 15,000 रुपये सस्ता है।

परफॉर्मेंस

Infinix Zero Flip में MediaTek Dimensity 8020 SoC है। वहीं, Infinix स्मार्टफोन AnTuTu पर कुछ मार्जिन और बर्नआउट CPU थ्रॉटल टेस्ट में अधिक महंगे Motorola Razr 50 से बेहतर प्रदर्शन करता है। वहीं, हमारे गेमिंग टेस्ट के दौरान इसका तापमान औसतन लगभग 6.67 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, जिसमें BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 को 30 मिनट तक खेलना शामिल था।

सेल्फी कैमरा

Infinix Zero Flip में 50MP के सेल्फी शूटर है। फ्रंट से फोटो क्लिक करने पर प्रदर्शन अच्छा मिलता है। तस्वीरों में डिटेल दिखाई देती है। हालांकि, सैचुरेशन दिखाई देती है।

बैटरी

इस फ्लिप फोन में पावर बैकअप के लिए 4,720mAh बैटरी दी है। पीसीमार्क टेस्टिंग में 9 घंटे 33 मिनट का स्कोर प्राप्त होता है जो कि कम है। लेकिन, फ्लिप फोन के हिसाब से बैटरी परफॉर्मेंस अच्छी कही जा सकती है। वहीं, नॉर्मल यूज में फोन पूरा दिन निकाल देता है।

फास्ट चार्जिंग

इस फोन में आकर्षक डिजाइन और ठोस प्रदर्शन के साथ 70W फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन मिलता है। इस फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 41 मिनट लगते हैं।