Samsung Galaxy A55 5G की 5 खूबियां

प्रीमियम डिजाइन

डिवाइस फ्लैगशिप एस-सीरीज लाइनअप जैसी लुक के साथ आता है।इसमें एक फ्लैट ग्लास बैक है जिसमें तीन कैमरा सेंसर लाइन से लगे हुए हैं। ब्रश किए गए किनारों वाला एल्यूमीनियम फ्रेम एक प्रीमियम एहसास देता है।

शानदार डिसप्ले

इसमें FHD+ रेजोल्यूशन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सेंटर पंच-होल के साथ 6.6-इंच सुपर AMOLED डिसप्ले है। हैंडसेट नेटफ्लिक्स जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से कंटेंट देखने के लिए बेस्ट है।

इंप्रेसिव रियर कैमरा

रियर पर 50MP+8MP+5MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। दिन के उजाले के साथ-साथ कम रोशनी की स्थिति में भी तस्वीरें अच्छी आती हैं। यह तुरंत सबजेक्ट पर फोकस करता है।

लंबी बैटरी लाइफ

फोन में 5,000mAh की बैटरी है। PCMark बैटरी टेस्टिंग में इसे 13 घंटे और चार मिनट का अच्छा स्कोर प्राप्त होता है और इसे डेली यूज करने पर यह आसानी से 6-7 घंटे का स्क्रीन-ऑन-टाइम देता है जो कि अच्छी बात है।

सॉप्टवेयर

फोन एंडरॉयड 14 पर आधारित OneUI 5.1 पर चलता है। इसमें कुछ प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। इसमें सैमसंग की नॉक्स सिक्योरिटी भी मिलती है। कंपनी ने 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट (ओएस) और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा करती है।

और वेब स्टोरी देखने के लिए यहां क्लिक करें