CMF Phone 1 में किनारों पर स्क्रू के साथ एक सपाट बैक और नीचे दाएं कोने में एक घूमने वाला सर्किल है। इसकी गुणवत्ता ठोस लगती है और दबाव में भी यह टूटती नहीं है।
सीएमएफ फोन 1 का रिमूवेबल बैक पैनल आपको विभिन्न आकर्षक बैक कवर के बीच स्विच करने या यहां तक कि लैनयार्ड, कार्ड होल्डर या किकस्टैंड जैसे डिवाइस जोड़ने की सुविधा देता है।
सीएमएफ फोन 1 एंडरॉयड 14 पर आधारित नथिंग ओएस 2.6 पर चलता है। यह सबसे साफ-सुथरी एंडरॉयड स्किनों में से एक है जिसमें कोई थर्ड-पार्टी ऐप नहीं है और 30 से कम प्री-इंस्टॉल ऐप हैं।
इसमें MediaTek Dimensity 7300 SoC दिया गया है जो परफॉर्मेंस बेंचमार्क के साथ-साथ थ्रॉटलिंग टेस्ट में भी अच्छा स्कोर करता है। यह डेली उपयोग में धीमा नहीं पड़ता है और कैजुअल गेमिंग को भी हैंडल कर सकता है।

डिवाइस के 6GB रैम +128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये रुपए है। जबकि 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये का है।
6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट, 50MP डुअल रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी है।
CMF Phone 1 में डुअल सिम 5G, 4G, 13 5G बैंड्स, IP52 पानी और धूल से बचाव वाली रेटिंग, इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी कई खूबियां हैं।