iPhone 16 Apple के नया A18 Bionic SoC है, जो 8GB RAM के साथ आता है। यह बेंचमार्क में बेहतरीन प्रदर्शन करता है और डेली यूज में आपको किसी भी तरह की लैग या स्टटर का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा यह काफी पावर-एफिशिएंट है, जो इसकी बैटरी बैकअप में साफ दिखाई देता है।
फोन का रियर डुअल कैमरा वाइड, अल्ट्रा-वाइड, 2x टेलीफोटो और मैक्रो मोड में तस्वीरें कैप्चर कर सकता है। तस्वीरें शार्प होती हैं और इनमें नेचुरल कलर्स आते हैं। आप Photographic Styles फीचर का उपयोग करके कलर्स, कॉन्ट्रास्ट आदि को एडजेस्ट कर सकते हैं।
iPhone 16 भारी उपयोग पर भी पूरे दिन चल सकता है और मीडियम यूज के साथ एक से अधिक दिन तक टिक सकता है। हमारी टेस्टिंग में इसने भारी उपयोग के बाद 5 से 6 घंटे की स्क्रीन-ऑन टाइम निकाला और तब भी फोन में लगभग 20% बैटरी बची हुई थी।
वर्टिकल कैमरा लेआउट को छोड़कर, iPhone 16 का डिजाइन इसके पिछले मॉडल जैसा ही है। हालांकि, यह बहुत अधिक वाइब्रेंट कलर ऑप्शन में आता है, जैसे Teal, Ultramarine और Pink, जो पुराने iPhones की तुलना में अधिक आकर्षक लगते हैं।
iPhone 16 में iOS 18 आता है, जिसमें कई नए कस्टमाइजेशन ऑप्शंस दिए गए हैं, जैसे होम स्क्रीन की थीम (आइकन और विजेट्स के कलर) बदलने और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज करने का ऑप्शन। हमने iOS 18.1 पब्लिक बीटा पर कुछ AI फीचर्स टेस्ट किए और नए Writing Tools, Summary Notifications जैसे फीचर्स का उपयोग करने में काफी मजा आया।