मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC है जो भारी मल्टीटास्किंग से लेकर गेमिंग तक सब कुछ बिना किसी परेशानी के कर सकता है। AI फीचर्स के साथ यह परफॉरमेंस का अच्छा अनुभव देता है।
इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ घुमावदार किनारे हैं जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। नॉर्डिक वुड वेरिएंट की बनावट और फिनिश आपको यह विश्वास दिलाएगी कि इसका पिछला हिस्सा असली लकड़ी से बना है।
मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में 50MP+50MP+64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो विभिन्न लाइट्स में सटीक रंगों और भरपूर डिटे के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है।
मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में 4,500mAh की बैटरी है जो इस सेगमेंट में बड़ी बैटरी वाले अन्य डिवाइस के समान बैटरी बैकअप प्रदान करती है।
हैंडसेट में 125W फास्ट चार्जिंग जो डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज करने में केवल 15 मिनट लेती है। यानी आपको अपना फोन चार्ज करने के लिए किसी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।