वनप्लस नॉर्ड CE4 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। इसमें डीप ब्लैक, वाइब्रेंट कलर और एचडीआर प्लेबैक का सपोर्ट है। कुल मिलाकर इस फोन में मीडिया एक्सपीरियंस काफी अच्छा मिलता है।
OnePlus Nord CE4 में 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो कि इंडोर, आउटोडर और सनलाइट में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा कलर्स काफी बैलेंस, डिटेल्स और डिसेंट दिखाई देते हैं।
Nord CE4 में OxygenOS बेस्ड Android 14 का एक्सपीरियंस मिलता है। OxygenOS का ये वर्जन काफी क्लीन है जो कि लाइट और रिस्पॉन्सिव है।
इसमें 5,500mAh बैटरी है और PCMark बैटरी टेस्ट में लगभग 16 घंटे का टाइम मिलता है। यानी आप आसानी से एक बार चार्ज कर पूरे दिन फोन को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में 100 वॉट फास्ट चार्जर मिलता है, जिससे 30 मिनट में पूरी बैटरी चार्ज हो जाती है।
Nord CE4 के 8+128 वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये और 8+256जीबी वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है। प्राइस के हिसाब से यह फोन काफी अच्छा है।