Realme GT 6T की 5 खूबियां

परफॉर्मेंस

इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC है जो बेंचमार्क के साथ-साथ डेली यूज अच्छा प्रदर्शन करता है। यह गेमिंग को भी बहुत अच्छी तरह से संभालता है और एडवांस्ड आइसबर्ग वेपर कूलिंग सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि डिवाइस ठंडा रहे।

डिसप्ले ब्राइटनेस

Realme GT 6T की अधिकतम ब्राइटनेस 6,000 निट्स है। इसके अलावा, एचबीएम - जो वास्तविक ब्राइटनेस है - लगभग 1,600 निट्स है जो आईफोन 15 प्रो मैक्स की तुलना में बहुत अधिक है।

बैटरी लाइफ

Realme GT 6T में 5,500mAh की बैटरी है जो आसानी से आपका पूरा दिन चल सकती है। हमारी टेस्टिंग में 1 घंटा 30 मिनट तक गेम खेलने के बाद भी बैटरी केवल 20% कम होती है।

फास्ट चार्जिंग

डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज करने में केवल 30 मिनट लगेंगे। Realme GT 6T 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्ज भी मिलता है।

प्राइमरी कैमरा

Realme GT 6T पर 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा निराश नहीं करता है। इसके द्वारा खींची गई तस्वीरों में में अच्छे कलर और डिटेल देखने को मिलती है।

प्राइस

Realme GT 6T के 8GB RAM + 128GB का प्राइस ₹30,999, 8GB RAM + 256GB ₹32,999, 12GB RAM + 256GB ₹35,999 और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट का प्राइस ₹39,999 है