फोन में 6.79-इंच एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें फुल एचडी+ (2400 x 1080p) रेजोल्यूशन, 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस और अपग्रेडेड 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले बेहतरीन व्यूइंग एंगल और संतोषजनक मल्टीमीडिया अनुभव प्रदान करता है।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 एक्सेलेरेटेड SoC है जो इसकी परफॉरमेंस को बढ़ाता है। डिवाइस पर AnTuTu का स्कोर 4,45,212 और गीकबेंच पर सिंगल कोर में 952 में मल्टी कोर में 2261 स्कोर प्राप्त होते हैं।
मैंने रेडमी 13 5G से दिन के उजाले में कुछ तस्वीरें ली थीं। डिवाइस ऐसी तस्वीरें देता है जो डिटेल लेवल और डायनेमिक रेंज के मामले में काफी शानदार दिखाई देती हैं।
Redmi 13 5G में 5,030mAh बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस PCMark benchmark टेस्ट में 14 घंटे 1 मिनट का स्कोर देता है। यानी नॉर्मल यूज में डिवाइस की बैटरी एक दिन आसानी से चल जाएगी।
Redmi 13 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये है। यानी प्राइस भी कुछ ज्यादा नहीं है।