इसमें 6.68-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस सहित blue light आई प्रोटेक्शन सपोर्ट करती है।
इसमें 5,160एमएएच बैटरी मिलती है जिसे चार्ज करने के लिए 18ॅवॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी इस फोन के साथ 33W charger बॉक्स में मुफ्त देगी।
फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
रेडमी ए4 5जी Snapdragon 4s Gen 2 पर काम करने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। यह 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
रेडमी ए4 5जी फोन के 4+64 वेरिएंट को 8,499 रुपये और 4+128जीबी को 9,499 रुपये में 27 नवंबर से खरीदा जा सकेगा।