Moto G54 5G में FHD+ रिजॉल्यूशन वाली 6.5-इंच IPS LCD स्क्रीन है। इस पैनल पर ब्लैक कलर AMOLED पैनल जितने गहरे न हों, लेकिन व्यूइंग एंगल बढ़िया है। यह वाइडवाइन एल 1 सर्टिफाइड है।
Moto G54 5G मजबूत बिल्ड क्वालिटी फोन है। रियर पर मैट फिनिश के साथ प्लास्टिक यूनीबॉडी डिजाइन है। हाथ में आराम से फिट बैठता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर, पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाहिने हिस्से पर है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो यूआई पर अच्छा काम करता है। आप रिफ्रेश रेट को 120Hz और 60Hz पर लॉक रख सकते हैं या स्क्रीन पर प्रदर्शित कटेंट के आधार पर रिफ्रेश रेट को एडजेस्ट कर सकते हैं।
Moto G54 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फोन बेहतर डिटेल प्रदान करता है खासकर अच्छी रोशनी में। इसमें आपको नाइट मोड भी मिलता है। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
मोटो जी54 5जी में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। स्मार्टफोन बेंचमार्किंग ऐप्स पर काफी अच्छा प्रदर्शन करता है। इसने AnTuTu पर 4,58,746 स्कोर हासिल किए।
मोटो G54 5G My UX के साथ एंड्रॉयड 13 पर चलता है। यूजर इंटरफेस टॉक एंड्रॉयड की तरह है और ब्लोटवेयर भी काफी कम हैं। इसमें कस्टमाइज के विकल्प भी मिलते हैं।
Moto G54 5G में 6,000mAh की पावरफुल बैटरी है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फुल चार्ज होने में 90-100 मिनट का समय लगता है। पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में यह 15 घंटे और 48 मिनट तक चली, जो कि बढ़िया है।
Moto G54 5G के 8जीबी रैम वैरियंट की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये और 12 जीबी रैम की कीमत 16,999 रुपये है। इस रेंज में यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है।