iPhone 16 Apple के नया A18 Bionic SoC है, जो 8GB RAM के साथ आता है। यह बेंचमार्क में बेहतरीन प्रदर्शन करता है और डेली यूज में आपको किसी भी तरह की लैग या स्टटर का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा यह काफी पावर-एफिशिएंट है, जो इसकी बैटरी बैकअप में साफ दिखाई देता है।
फोन का रियर डुअल कैमरा वाइड, अल्ट्रा-वाइड, 2x टेलीफोटो और मैक्रो मोड में तस्वीरें कैप्चर कर सकता है। तस्वीरें शार्प होती हैं और इनमें नेचुरल कलर्स आते हैं। आप Photographic Styles फीचर का उपयोग करके कलर्स, कॉन्ट्रास्ट आदि को एडजेस्ट कर सकते हैं।
iPhone 16 भारी उपयोग पर भी पूरे दिन चल सकता है और मीडियम यूज के साथ एक से अधिक दिन तक टिक सकता है। हमारी टेस्टिंग में इसने भारी उपयोग के बाद 5 से 6 घंटे की स्क्रीन-ऑन टाइम निकाला और तब भी फोन में लगभग 20% बैटरी बची हुई थी।
वर्टिकल कैमरा लेआउट को छोड़कर, iPhone 16 का डिजाइन इसके पिछले मॉडल जैसा ही है। हालांकि, यह बहुत अधिक वाइब्रेंट कलर ऑप्शन में आता है, जैसे Teal, Ultramarine और Pink, जो पुराने iPhones की तुलना में अधिक आकर्षक लगते हैं।
iPhone 16 में 6.1 इंच की FHD+ सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। हालांकि, अभी भी 60Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि बजट एंडरॉयड फोन्स में अब 120Hz डिस्प्ले आना आम बात है।
iPhone 16 पर एक नया बटन है जो आपको कैमरा लॉन्च करने, तस्वीरें क्लिक करने और कैमरा ऐप में अन्य कार्य करने की अनुमति देता है। अफसोस की बात है कि कंट्रोल्स को इस्तेमाल करने में कुछ समय लगता है और उससे फ्रेंडली होने में समय लगता है।
iPhone 16 में Apple के वादे के अनुसार फास्ट चार्जिंग के साथ आता और यह 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है। हालांकि, 20% से 100% तक पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 80 मिनट लगते हैं जो बुरा नहीं है, हालांकि, प्रतिस्पर्धी इससे कहीं फास्ट चार्जिंग स्पीड दे रहे हैं इसलिए यह कम लगता है।