OnePlus Nord CE4 Lite vs Realme P1, जानें किसकी बैटरी है पावरफुल

OnePlus Nord CE4 Lite में कंपनी ने 5,500mAh और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, वहीं  Realme P1 में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।  

बैटरी पावर

PCMark बेंचमार्क टेस्ट में वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट ने 11 घंटे और 30 मिनट का रन टाइम दर्ज किया, जबकि Realme P1 ने 16 घंटे और 20 मिनट का रन टाइम दर्ज किया। यहां Realme P1 बेहतर परफॉर्म करता है। 

पीसीमार्क टेस्ट

स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोन पर 50% ब्राइटनेस और वॉल्यूम के साथ एक ही यूट्यूब वीडियो को 30 मिनट तक चलाया। यहां वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट और Realme P1 दोनों की बैटरी में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। 

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट में बीजीएमआई, सीओडी और रियल रेसिंग 3 को समान ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर 30 मिनट तक खेला।वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट की औसत  बैटरी खपत 6% दर्ज की गई, जबकि रियलमी पी1 की औसत बैटरी 6.3% कम हुई।

गेमिंग टेस्ट

वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट को 20% से 100% तक चार्ज होने में 50 मिनट से थोड़ा अधिक समय लगता है। वहीं Realme P1 को 20% से 100% क्षमता तक चार्ज होने में 48 मिनट लगते हैं। 

चार्जिंग स्पीड

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये,  8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं रियलमी पी1 5जी फोन के 6जीबी रैम वाले बेस वैरियंट की कीमत 15,999  रुपये है। 

कीमत 

टेस्ट रिजल्ट के आधार पर देखें, तो Realme P1 बैटरी पावर के मामले में वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट पर बढ़त हासिल करती हुई दिखाई देती है। छोटी बैटरी और कम फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने के बावजूद भी बैटरी लाइफ और थोड़ी बेहतर चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है।

निष्कर्ष