बोट स्मार्ट रिंग रखेगा दिल का ख्याल

boAt smart ring

boAt अपना स्टाइलिश स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी में है। स्मार्ट रिंग में वह सभी हेल्थ फीचर मिलते हैं, जो स्मार्टवॉच में होती हैं। कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

Activity Tracking

अगुंठी की तरह दिखने वाला यह स्मार्ट रिंग यूजर की डेली एक्टिविटी को ट्रैक करेगा। इसकी मदद से डेली स्टेप्स, कलोरी बर्न आदि की जानकारी हासिल कर पाएंगे। चाहें, तो गोल भी सेट कर सकते हैं। 

Heart Rate Monitoring

बोट का यह Smart Ring हार्ट रेट सेंसर से लैस है। डेली एक्टिविटीज की ही नहीं, बल्कि वर्कआउट के दौरान भी हार्ट रेट की जानकारी मिलती रहेगी।

Body Recovery Tracking 

बोट स्मार्ट रिंग इस बात की भी पहचान रखेगी कि यूजर के शरीर में ओवरआल किस तरह के बदलाव आ रहे हैं। आप जान पाएंगे कि यह पॉजिटिव है या नहीं। 

Temperature Monitoring

बोट के स्मार्ट रिंग की मदद से शरीर के तापमान को भी माप पाएंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि स्मार्ट रिंग बुखार नापने वाले थर्मामीटर का काम भी कर सकेगी या नहीं।

SpO2 Monitoring 

इस स्मार्ट रिंग में एसपीओ2 मीटर भी दिया गया है, जो खून में मौजूद ऑक्सीजन (blood oxygen) के लेवल को मापता है और सांस संबंधित समस्याओं को पहचानने में मदद करता है।

Sleep Monitoring

इस रिंग की मदद से अपनी स्लीप साइकिल को ट्रैक किया जा सकेगा। स्लीप पैटर्न से लेकर, नींद के घंटे आदि को इसमें रिकॉर्ड किया जा सकेगा।

Menstrual Tracker 

महिला यूजर्स के लिए बोट स्मार्ट रिंग में Menstrual Tracker  की सुविधा भी दी जाएगी, जो इसे ट्रैक करने के साथ ही नोटिफिकेशन और रिमाइंडर के जरिए इसकी जानकारी देगी।

boAt Smart Ring लॉन्च 

बोट ने अभी स्मार्ट रिंग की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि अगस्त महीने में यह रिंग मार्केट में उपलब्ध करा दी जाएगी।