200 रुपये से कम वाले BSNL के रिचार्ज

118 रुपये का प्लान

BSNL का 118 रुपये का यह रिचार्ज प्लान 20 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 0.5GB डाटा और मुफ्त PRBT भी प्रदान करता है।

139 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस/दिन भी प्रदान करता है।

147 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 147 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपको लोकल और नेशनल रोमिंग दोनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग देता है। प्रीपेड प्लान पूरी वैधता अवधि के लिए 10GB डाटा के साथ आता है। यह बीएसएनएल ट्यून्स भी प्रदान करता है और 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।

184 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 184 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। बीएसएनएल प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी मिलती है। इसके अलावा, आपको Lystn पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

185 रुपये का प्लान

इसमें 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। वैधता की पूरी अवधि के लिए 100 एसएमएस प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ भी आता है। इसके अलावा, आपको एम/एस ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड और बीएसएनएल ट्यून्स द्वारा प्रोग्रेसिव वेब एपीपी (पीडब्ल्यूए) पर चैलेंजेस एरिना मोबाइल गेमिंग सर्विस की बंडलिंग भी मिलती है।

186 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 186 रुपये का प्रीपेड प्लान कई दिलचस्प बेनिफिट्स और सर्विस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही, यह लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग के लिए असीमित वॉयस कॉल के साथ आता है। प्रीपेड प्लान प्रति दिन 1GB डाटा के साथ 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। यह पैक मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स के साथ हार्डी गेम्स की सुविधा प्रदान करता है।

187 रुपये का प्लान

पैक में प्रतिदिन 2GB डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है। प्रीपेड प्लान मुफ्त पीआरबीटी के साथ प्रति दिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। यह मुंबई और दिल्ली में एमटीएनएल नेटवर्क सहित होम एलएसए और नेशनल रोमिंग में किसी भी नेट पर अनलिमिटेड वॉयस (लोकल/एसटीडी) के साथ आता है।