देश के सस्ते 5G फोन में से एक Redmi A4 5G में Snapdragon 4 चिपसेट लगा है जो कि एक 5G चिपसेट है। लेकिन, कुछ कारण से इसमें Airtel का 5G नेटवर्क काम नहीं करेगा।
Redmi A4 5G फोन केवल SA 5G नेटवर्क के साथ काम करता है, जबकि Airtel NSA 5G नेटवर्क का उपयोग करता है। इसका मतलब है कि Airtel सिम पर 5G स्पीड नहीं मिलेगी, सिर्फ 4G स्पीड ही मिलेगी।
Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि Jio का 5G नेटवर्क SA टेक्नोलॉजी पर काम करता है, इसलिए Redmi A4 5G Jio के 5G नेटवर्क के साथ अच्छे से काम करेगा। वहीं, Airtel के नेटवर्क के कारण Airtel यूजर्स को इस फोन में 5G नहीं मिलेगा।
अगर आप Airtel यूजर हैं, तो यह फोन शायद आपके लिए उपयुक्त नहीं होगा। लेकिन अगर आप Jio यूजर हैं या ऐसे इलाके में रहते हैं जहां SA 5G नेटवर्क है, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह फोन 27 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Redmi A4 5G एक बहुत ही सस्ता 5G फोन है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत सिर्फ ₹8,499 है और 128GB स्टोरेज वाले वर्ज़न की कीमत ₹9,499 है।
इस फोन में 6.88 इंच स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, फोन Android 14 पर चलता है और इसमें दो रियर कैमरे- 50MP और 5MP का सेल्फी कैमरा है। इसकी बैटरी 5160mAh की है जो कि 18W से लैस है।