CMF Phone 1 का रियर पैनल फ्लैट है और किनारों के चारों ओर स्क्रू है। साथ ही, नीचे दाएं तरफ कोने पर एक घूमने वाला पहिया है। इसकी बिल्ड क्वालिटी ठोस लगती है और दबाव में भी चरमराती या टूटती नहीं है।
सीएमएफ फोन 1 में रिमूव करने वाला बैक पैनल है, जिससे आकर्षक बैक कवर के बीच स्विच करने की सुविधा मिलती है। इसमें कार्डहोल्डर या किकस्टैंड जैसी चीजें जोड़ने की सुविधा भी है।
CMF Phone 1 एंड्रॉयड 14 पर आधारित नथिंग ओएस 2.6 पर चलता है। यह सबसे क्लिन एंड्रॉयड स्किन में से एक है जिसमें कोई थर्ड-पार्टी ऐप नहीं है और 30 से भी कम प्री-इंस्टॉल ऐप हैं।
सीएमएफ फोन 1 मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर पर रन करता है। इसका परफॉर्मेंस बेंचमार्क के साथ-साथ थ्रॉटलिंग टेस्ट में भी अच्छा रहता है। डेली टास्क के लिहाज से बेहतर है और गर्म हुए बिना कैज़ुअल गेमिंग को संभाल सकता है।
सीएमएफ फोन 1 में बहुत सारे हिस्से रिमूव किया जा सकता है। इसलिए डिवाइस को केवल आईपी52 मिलता है, जो मामूली छींटों से फोन को सुरक्षा प्रदान करता है।
CMF Phone 1 33W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और चार्जर को अलग से खरीदना होगा। 33W चार्जर का उपयोग करके डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज होने में करीब एक घंटे से अधिक समय लगता है।
CMF Phone 1 के 6GB रैम +128 जीबी की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम +128 जीबी की 17,999 रुपये है।