इसमें स्क्रू हैं जिन्हें बैक पैनल हटाने और किकस्टैंड, कार्ड होल्डर या लैनयार्ड जैसी एक्सेसरीज को जोड़ने के लिए खोलना पड़ता है। सभी एक्सेसरीज और बैक पैनल अलग-अलग प्राइस में कंपनी सेल कर रही है।
CMF Phone 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है। कलर कैलिब्रेशन थोड़ा बढ़ा हुआ है लेकिन पैनल पर कलर जीवंत दिखाई देते हैं। आउटडोर विजिबिलिटी अच्छी है लेकिन सबसे अच्छी नहीं है।
CMF Phone 1 में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। डिटेल्स और शार्पनेस के मामले में कैमरा परफॉरमेंस बढ़िया है। वहीं, कलर एक्यूरेसी भी बढ़िया है। हालांकि, कम रोशनी में ली गई तस्वीरों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता।
CMF फोन 1 का 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इस सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन की तुलना में गर्म स्किन टोन और सब-पर डिटेलिंग के साथ सेल्फी कैप्चर करता है।
CMF फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर दिया गया है। भले ही इसका बेंचमार्क स्कोर सबसे अच्छा न हो, लेकिन गेमिंग के दौरान भी यह बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
CMF Phone 1 एंडरॉयड 14 पर आधारित नथिंग ओएस 2.6 पर चलता है। इसमें कोई थर्ड-पार्टी ऐप नहीं है और बहुत कम प्री-इंस्टॉल ऐप हैं। सॉफ्टवेयर का अनुभव साफ-सुथरा है और कंपनी 2 साल तक ओएस अपडेट और 3 साल तक सुरक्षा पैच का वादा करती है।
CMF Phone 1 की 5,000mAh की बैटरी है जो कि यह PC Mark बैटरी टेस्ट में 15 घंटे से स्कोर प्राप्त करती है। वहीं, गेमिंग के दौरान भी, बैटरी ड्रेन बड़ी बैटरी वाले डिवाइस से मेल खाती है।
इसमें 33W चार्जिंग का सपोर्ट है, जो डिवाइस को 20% से 100% तक चार्ज करने में 63 मिनट का समय लेता है। हालांकि, चार्जर को अलग से खरीदना होगा और इसकी कीमत 799 रुपये है।
15,999 रुपये से शुरू होने वाला CMF Phone 1, इस सेगमेंट में परफॉरमेंस, सॉफ्टवेयर और डिजाइन के मामले में सबसे बढ़िया है। हालांकि कैमरे इस सेगमेंट में सबसे अच्छे नहीं हैं, लेकिन अगर आप एक संतुलित डिवाइस की तलाश में हैं, तो CMF Phone 1 पर विचार कर सकते हैं।