CMF Phone 1 और OnePlus Nord CE4 Lite दोनों ही फोन 20,000 रुपये से कम की बजट में आता है। CMF Phone 1 में डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 8जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज है। जानें OnePlus Nord CE4 Lite की तुलना में इसका परफॉर्मेंस कैसा है?
CMF Phone 1 में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया है, वहीं OnePlus Nord CE4 Lite में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है।
CMF Phone 1 8GB तक रैम और 128जीबी तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है। इसके साथ 8जीबी वर्चुअल रैम और 2 टीबी तक एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी मौजूद है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite में 8जीबी रैम और 256GB तक स्टोरेज है।
गीकबेंच टेस्ट में सिंगल कोर और मल्टीकोर में CMF Phone 1 का स्कोर क्रमशः 1015 और 2867 रहता है, वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का स्कोर क्रमशः 914 और 2056 रहता है यानी सीएमएफ का फोन यहां आगे है।
एनटूटू टेस्ट में CMF Phone 1 का स्कोर 6,42,187 रहता है, जो कि OnePlus Nord CE4 Lite के एनटूटू स्कोर 4,75,981 से काफी ज्यादा है।
इस टेस्ट के लिए हमने बर्नआउट ऐप का उपयोग किया है। इसमें दोनों स्मार्टफोन ने थ्रॉटल के तहत समान स्टेबिलिटी दिखाई है, मगर सीएमएफ फोन 1 ने वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट की तुलना में हैवी लोड के तहत अपेक्षाकृत बेहतर परफॉर्मेंस दिखाया है।
गेमिंग टेस्ट के लिए दोनों ही फोन पर 30-30 मिनट तक बीजीएमआई, सीओडी को प्ले किया। हालांकि गेमिंग के दौरान सीएमएफ फोन 1 औसत तापमान में काफी कम वृद्धि दिखाता है, जो बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की ओर इशारा करता है।
CMF Phone 1 में रियर पैनल पर 50एमपी प्राइमरी कैमरा के साथ एक पोर्ट्रेट कैमरा है, जबकि फ्रंट में 16 एमपी का कैमरा है, वहीं वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट 5जी में रियर पर 50MP+2MP कैमरा और फ्रंट में 16MP का कैमरा है।
CMF Phone 1 में 5000mAh बैटरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट 5जी में 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
CMF Phone 1 के 6GB रैम +128 जीबी की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम +128 जीबी की 17,999 रुपये है, जबकि OnePlus Nord CE4 Lite के 8GB+128GB की कीमत अमेजन पर 19,999 रुपये और 8GB+256GB की 22,999 रुपये है।
टेस्ट रिजल्ट को देखें, तो सीएमएफ फोन 1 अपेक्षाकृत अधिक महंगे वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट के मुकाबले परफॉर्मेंस में आगे रहता है। हालांकि बैटरी बैकअप के मामले में Nord CE4 Lite का परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर रहता है।