बाथरूम में फोन का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल, वजह जानकर आप भी छोड़ देंगे अपनी ये आदत।

कई लोगों को टॉयलेट सीट पर बैठकर फोन चलाने की आदत होती है, लेकिन अब इस आदत को बदलने का समय आ चुका है, क्योंकि इससे कई तरह के खतरे होते हैं।

कुछ माह पहले अमेरिका की सैनिटाइजिंग कंपनी वायोगार्ड ने दावा किया कि 73 फीसदी लोग वॉशरूम में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

आमतौर पर लोग बाथरूम में मोबाइल फोन में या तो गेम खेलते हैं या फिर रील्स देखते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो बाथरूम में फोन चलाना आपको बीमार कर सकता है।

टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने से इसमें बैक्टीरिया व वायरस के ट्रांसफर होने का खतरा बना रहता है।

वॉशरूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पाइल्स की वजह बन सकता है।

बाथरूम में फोन चलाने से बैक्टीरिया चिपक जाते हैं, जिससे पेट दर्द और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मोबाइल में चिपके कीटाणु आपके पूरे घर के लिए खतरनाक हो सकता है।

अगर आप भी ऐसे में लोगों के शामिल हैं, तो हमारी सलाह है आज से ही फोन बाथरूम में लेकर जाना बंद कर दें।