रियलमी जीटी 7 प्रो 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। हालांकि, इंडिया से पहले फोन 4 नंवबर को अपनी घरेलू मार्केट में पेश किया जाएगा। फोन का इवेंट ऑफलाइन होगा लेकिन, आप कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर डिवाइस का लान्च इवेंट लाइव देख सकेंगे।
रियलमी जीटी 7 प्रो स्मार्टफोन में micro-quad-curve डिजाइन होगा, जिसमें स्लोपिंग साइड्स दिखाई देंगी। इसमें Samsung Eco OLED Plus पैनल और मल्टी-लेयर hot-forging AG प्रोसेस से बना बैक पैनल होगा, जो फोन को टेम्परेचर और दबाव से सुरक्षा प्रदान करेगा।
रियलमी जीटी 7 प्रो में 6.7 इंच की 8T LTPO 1.5K स्क्रीन होगी, जो 6000 nits ब्राइटनेस और 120% DCI-P3 color gamut सपोर्ट करेगी। इसमें सैमसंग OLED पैनल और 1fps low-flicker रेट मिलेगा, जिससे बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
रियलमी जीटी 7 प्रो में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 24GB RAM, UFS 4.0 storage, Wi-Fi 7, और Snapdragon X80 5G होगा, जो शानदार परफॉर्मेंस और नेटवर्क क्षमता प्रदान करेगा।
रियलमी जीटी 7 प्रो में 16GB LPDDR5x RAM होगी, जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाएगी। इसके सबसे बड़े वेरिएंट में 1TB UFS 4.0 storage होगा, जबकि भारत में बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB storage के साथ लॉन्च हो सकता है।
रियलमी जीटी 7 प्रो में 50MP Sony IMX882 telephoto sensor होगा, जो periscope lens और AI telephoto ultra-clarity फीचर के साथ 60X Zoom पर साफ फोटो देगा। इसमें 3x optical zoom और 120x digital zoom भी सपोर्ट मिलेगा।
रियलमी जीटी 7 प्रो को ‘AI powerhouse’ कहा गया है, जो realme UI 6.0 पर चलेगा और इसमें AI Sketch to Image, AI Motion Deblur, AI Game Super Resolution, और AI Telephoto Ultra Clarity जैसे फीचर्स होंगे, जो इमेज एडिटिंग, स्कैच बनाने और गेमिंग को आसान और बेहतर बनाएंगे।
रियलमी जीटी 7 प्रो में 6,500mAh बैटरी होगी, जो सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड तकनीक पर आधारित होगी, जो लिथियम-आयन बैटरियों से कहीं बेहतर है। यह बैटरी तेज़ चार्ज होती है, ज्यादा बैकअप देती है, और लंबी बैटरी हेल्थ के साथ आती है। साथ ही, इसमें 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
इस फ्लैगशिप मोबाइल फोन को 60 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि 12GB वाले realme GT 7 Pro का रेट 55,000 रुपये के करीब होगा तथा 16GB RAM मॉडल की कीमत 65,000 रुपये से ऊपर जा सकती है।