Fire-Boltt Dream स्मार्टवॉच इंडिया की पहली वॉच है, जिसमें नैनो-SIM कार्ड लगाई जा सकती।
यह बिना किसी स्मार्टफोन से कनेक्ट हुए इंडिपेंडेट डिवाइस की तरह काम करती है।
Fire-Boltt Dream स्मार्टवॉच को Wristphone के नाम से प्रोमोट किया जा रहा है। यानी Fire-Boltt Dream आपको कलाई पर किसी मिनी-स्मार्टफोन का मजा देगी।
इसमें नैनो सिम कार्ड लगाते हुए 4G LTE सर्विस ऐक्सेस की जा सकती हैं। साथ ही इसमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी स्मार्टफोन ऐप्स का सपोर्ट है।
वॉच में GPS, Bluetooth और WiFi कनेक्टिविटी दी गई है। साथ इसमें गूगल प्ले स्टोर के साथ एंडरॉयड ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
व्हाट्सएप पर चैट करने से लेकर यूट्यूब पर वीडियो देखने जैसे काम इसपर आसानी से हो सकते हैं। Fire-Boltt Dream के स्पेसिफिकेशंस ड्रीम स्मार्टवॉच में कंपनी ने 2.02 इंच (320x386) डिसप्ले है।
Fire-Boltt Dream में Android आधारित सॉफ्टवेयर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज है। साथ ही कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी है।
वॉच Denim Dream, Cocoa Couture, Midnight Grace, Fusion Flicker, Forest Fringe, Cherry Hug, Shadow Glide, Sky Sizzle, Coral Breeze, Aqua Surge, Irish Glam और Midnight Steel जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
फोन में Android Fitness Apps के साथ 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और कई हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स हैं। यह वॉच IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस ऑफर करती है।
Fire-Boltt Dream की कीमत नई स्मार्टवॉच को कंपनी 5,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया है। हालांकि, अलग-अलग स्ट्रैप के हिसाब से वॉच की कीमत में बदलती है।
इस वॉच को कंपनी वेबसाइट के अलावा Flipkart या ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।