शाओमी 14 इंडिया में सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया था जिसमें 12GB RAM के साथ 512GB Storage दी गई है। यह स्मार्टफोन भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इस Xiaomi Smartphone की कीमत 10 हजार रुपये कम हो चुकी है तथा शाओमी 14 को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अमेजन पर इस मोबाइल को और भी कम कीमत पर परचेज किया जा सकता है। अमेजन पर Xiaomi 14 को 49,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी इस वक्त यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 20,000 रुपये (69999-45999) सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।
शाओमी 14 में 2670 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.36 इंच की पंच-होल ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000निट्स ब्राइटनेस और 2160पीडब्ल्यूएम डिमिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
शाओमी 14 स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 3.3गीगाहर्ट्ज हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं इस मोबाइल के फ्रंट पैनल पर भी 32MP Selfie Camera मिलता है।
शाओमी 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,610mAh बैटरी मिलती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है तथा इसके साथ ही फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।