Google Pixel 8a की 4 खूबियां और 3 कमियां

खरीदने के कारण

फोन Android 14 पर चलता है और चूंकि यह एक Google डिवाइस है, इसलिए हैंडसेट को सभी नए Android अपडेट सबसे पहले प्राप्त होंगे और वह भी अगले 7 वर्षों तक। फोन कई एआई फीचर्स और सबसे साफ यूआई के साथ आता है।

स्टॉक एंडरॉयड

इसमें 64MP+13MP डुअल रियर कैमरा है जो कि शानदार फोटो क्लिक करता है। सॉफ्टवेयर कम रोशनी की स्थिति में शोर के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।

अच्छा कैमरा

Google Pixel 8a में 6.1 इंच का डिसप्ले है, डिवाइस का बिल्ड काफी कॉम्पैक्ट है। यह हाथ में भी अच्छी पकड़ प्रदान करता है, और अधिकांश लोग स्क्रीन के कोनों तक आराम से पहुंच सकेंगे।

छोटा साइज

Google Pixel 8a में 4,492mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देती है, वह भी हाई सेटिंग्स (AOD और 120Hz रिफ्रेश रेट) के साथ।

बैटरी लाइफ

Google Pixel 8a 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है काफी कम है। बॉक्स में चार्जर भी शामिल नहीं है। वहीं, हाई कैपिसिटी वाले चार्जर का उपयोग करने पर भी हैंडसेट को एक घंटे से अधिक समय लगता है।

स्लो चार्जिंग

न खरीदने के कारण

Google Pixel की सबसे प्रमुख समस्याओं में से एक अचानक हीटिंग की समस्या है, जिसे तत्काल ठीक करने की आवश्यकता है।

हीटिंग इशू

Google Pixel 8a की कीमत 52,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर आपको ऐसे फोन मिल सकते हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप पेश करते हैं। सॉफ्टवेयर के अलावा Pixel 8a में बहुत कुछ नहीं है।

प्राइस