10 प्वाइंट्स में Google Pixel 8a रिव्यू

डिजाइन

Pixel 8a काफी कॉम्पैक्ट है, लेकिन यह काफी पतला या हल्का स्मार्टफोन नहीं है। हैंडसेट की मोटाई 8.9 मिमी और वजन 188 ग्राम है। हाथ में पकड़ और अहसास आरामदायक है लेकिन अगर थोड़ा पतला होता तो बेहतर होता।

डिसप्ले

Google Pixel 8a में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। लेकिन, मोटे बेजेल्स बहुत अच्छे नहीं लगते हैं।

रियर कैमरा

Google Pixel 8a में 64MP+13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो डेलाइट में अच्छी तस्वीरें कैप्चर करता है। कलर भी तस्वीरों में अच्छे आते हैं।

फ्रंट कैमरा

Pixel 8a का 13MP का फ्रंट कैमरा सटीक स्किन टोन के साथ तस्वीरें खींचता है। हालांकि, तस्वीरों में उच्च कंट्रास्ट स्तर होता है जिसके कारण वे रियल सीन की तुलना में बहुत अधिक नाटकीय दिखाई देते हैं।

परफॉर्मेंस

Pixel 8a में Google के Tensor G3 SoC है जिसे 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हालांकि बेंचमार्क प्रदर्शन सबसे अच्छा नहीं हैं। लेकिन दिन-प्रतिदिन के उपयोग में यह अच्छा प्रदर्शन करता है।

सॉफ्टवेयर

Pixel 8a आउट ऑफ बॉक्स एंडरॉयड 14 पर चलता है और इसे 7 साल का OS अपडेट मिलेगा। क्लीन एंडरॉयड अनुभव प्रदान करने के अलावा, सॉफ्टवेयर कई एआई सुविधाओं से भरा हुआ है।

बैटरी

Pixel 8a पर 4,492mAh पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, तब भी जब डिवाइस अपनी हाई सेटिंग्स (AOD और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट) पर सेट हो।

चार्जिंग

Google Pixel 8a में सिर्फ 18W चार्जिंग का सपोर्ट करता है और 67W चार्जर का उपयोग करने पर भी इसे चार्ज होने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। इसके अलावा बॉक्स में चार्जर भी नहीं दिया गया है।

निष्कर्ष

52,999 रुपये की कीमत पर Google Pixel 8a अच्छा कैमरा, प्रदर्शन और फास्ट अपडेट के साथ AI सुविधाओं व लंबे सॉफ़्टवेयर सपोर्ट से के साथ आता है। लेकुन, बजट न होने पर अगर आपको गूगल फोन लेना ही है तो Pixel 7a एक बढ़िया विकल्प है।