Google Pixel 8a की डिजाइन Pixel 8 के मिलता-जुलता है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा के साथ एलइडी फ्लैश है। Pixel 7a में भी ऐसा ही कैमरा मॉड्यूल है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है।
Google Pixel 8a 6.1-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि Pixel 7a में आपको 6.1-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
गूगल का Pixel 8a फोन Tensor G3 प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं कंपनी ने Pixel 7a में Tensor G2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया था।
गूगल पिक्सल 8ए में 8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है, वहीं बात पिक्सल 7ए की करें, तो इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
Google Pixel 8a में रियर पैनल पर 64MP+13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं Pixel 7a में भी कंपनी ने 64MP+13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया था।
Google Pixel 8a में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, वहीं कंपनी ने Pixel 7a में भी 13MP सेल्फी कैमरा का इस्तेमाल किया था।
Google Pixel 8a में कंपनी ने 4492mAh बैटरी और 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जबकि Pixel 7a में 4385mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Google Pixel 8a के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 52,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 59,999 रुपये है, जबकि Pixel 7a के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 36,999 रुपये है।