Pixel 9 Pro
iPhone 16 Pro
> Pixel 9 Pro में 45W चार्जिंग के साथ 4,700mAh बैटरी है। इसकी कीमत 1,09,000 रुपये है। > iPhone 16 Pro में 45W चार्जिंग के साथ 3,582mAh बैटरी है। इसकी कीमत 1,19,000 रुपये है।
> हमने दोनों डिवाइस पर एक ही रिजोल्यूशन और सेटिंग पर 30 मिनट तक एक YouTube वीडियो चलाया। > iPhone 16 Pro इस टेस्ट में विजयी रहा क्योंकि इसकी बैटरी केवल 2% कम हुई, जबकि Pixel 9 Pro की बैटरी इसी टाइम में 5% कम हुई।
Pixel 9 Pro
iPhone 16 Pro
5% ड्रॉप
2% ड्रॉप
> हमने दोनों डिवाइस पर समान सेटिंग पर 30 मिनट तक ग्राफिक वाले 3 गेम खेले। > 90 मिनट के अंत में, iPhone 16 Pro ने Pixel 9 Pro की तुलना में थोड़ी कम बैटरी खोई।
Pixel 9 Pro
iPhone 16 Pro
24% ड्रॉप
22% ड्रॉप
> चूंकि दोनों में से कोई भी फोन चार्जर के साथ नहीं आते इसलिए हमने चार्जिंग स्पीड को चेक करने के लिए एक ही PD चार्जर का इस्तेमाल किया। > Pixel 9 Pro जीतता है, क्योंकि इसे 20% से 100% तक चार्ज होने में iPhone 16 Pro से 14 मिनट कम लगते हैं।
Pixel 9 Pro
iPhone 16 Pro
45W
45W
76 मिनट्स
90 मिनट्स
> iPhone 16 Pro इस बैटरी टेस्ट में जीतता है क्योंकि यह वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे वास्तविक दुनिया के उपयोग में बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान करता है। > Pixel 9 Pro भी बहुत पीछे नहीं है और इसकी चार्जिंग स्पीड भी तुलनात्मक रूप से फास्ट है।