HMD Crest  Vs  HMD Crest Max

डिजाइन

HMD क्रेस्ट में टेक्सचर्ड फिनिश और डुअल रियर कैमरा है जबकि क्रेस्ट मैक्स में मैट फिनिश और ट्रिपल रियर कैमर है। दोनों डिवाइस में रियर पैनल के ऊपरी-बाएँ कोने में एक रेक्टेंगुलर मॉड्यूल और बीच में बैंड लोगो है।

डिस्प्ले

HMD क्रेस्ट और HMD क्रेस्ट मैक्स दोनों में एक जैसा डिस्प्ले है। इनमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ OLED पैनल है। हालांकि, कंपनी ने दोनों डिवाइस के रिफ्रेश रेट या पीक ब्राइटनेस के बारे में नहीं बताया है।

प्रोसेसर

दोनों फोन में Unisoc T760 प्रोसेसर है, जिसने AnTuTu पर 5 लाख+ नंबर स्कोर किए हैं। वहीं, आप दोनों डिवाइस से काफी हद तक समान प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

रैम-स्टोरेज

HMD Crest में केवल 6GB RAM है, जबकि HMD Crest Max में आपको 8GB RAM मिलती है। इसके अलावा, HMD Crest में केवल 128GB स्टोरेज है जबकि Crest Max में 256GB स्टोरेज है।

कैमरा

दोनों फोन में 50MP फ्रंट-फेसिंग शूटर है। HMD Crest Max में 64MP का प्राइमरी कैमरा है, जबकि वेनिला वेरिएंट में 50MP का मेन सेंसर है। वहीं, Crest Max में वाइड-एंगल 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और Crest में सेकेंडरी स्नैपर के रूप में AI लेंस है। वहीं, Crest Max में 2MP मैक्रो लेंस है।

बैटरी

HMD क्रेस्ट और HMD क्रेस्ट मैक्स दोनों में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी मिलती है। हालांकि हमें अभी दोनों फोन की बैटरी लाइफ की टेस्टिंग नहीं की है इसलिए रियल लाइफ परफॉर्मेंस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

सॉफ्टवेयर

दोनों फोन एंडरॉयड के पुराने वर्शन Android 14 पर चलते हैं, जो स्टॉक एंडरॉयड अनुभव प्रदान करता है। दोनों फोन को दो साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे।

निष्कर्ष

दोनों फोन डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स में लगभग एक जैसे ही हैं। हालांकि, दोनों में अंतर सिर्फ कैमरा स्पेक्स का है। HMD Crest Max में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है तो वहीं, Crest में सिर्फ डुअल कैमरा मिलता है। रियल लाइफ परफॉर्मेंस टेस्टिंग के बाद ही इनके बारे में और कुछ कहा जा सकता है।