Honor 200 और Motorola Edge 50 Pro दोनों फोन क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों फोन में कौन परफॉर्मेंस में बाजी मारता है, जानते हैं यहां...
Honor 200 में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और एड्रिनो 720 जीपीयू दिया है, वहीं Motorola Edge 50 Pro में समाम प्रोसेसर और जीपीयू मिलता है।
Honor 200 में 12जीबी तक रैम और 512जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है, वहीं Motorola Edge 50 Pro में आपको 12जीबी तक रैम और 258जीबी तक स्टोरेज है।
गीकबेंच टेस्ट में Honor 200 सिंगल और मल्टीकोर में क्रमशः 1167 और 3360 स्कोर करता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro क्रमशः 1142 और 3119 स्कोर करता है। यहां हॉनर का फोन आगे रहता है।
विनर : हॉनर 200
एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में Honor 200 फोन 8,25,206 का स्कोर करता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro 8,27,231 एनटूटू स्कोर करता है। हॉनर का फोन बस थोड़ा आगे रहता है।
विनरः टाई
Burnout बेंचमार्क ऐप के जरिए इस टेस्ट में Honor 200 का परफॉर्मेंस आउटफुट 79.3 प्रतिशत रहता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro का पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 70.6 रहता है।
विनरः हॉनर 200
इस टेस्ट में दोनों पर BGMI, COD: Mobile और Real Racing 3 गेम को 30-30 मिनट तक खेलने पर Honor 200 का तापमान औसत 7.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है, वहीं Motorola Edge 50 Pro में तापमान औसत 5.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है।
विनर: मोटोरोला ऐज 50 प्रो
हॉनर 200 के 12जीबी रैम +512 जीबी वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये है, जबकि बेस 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है। Motorola Edge 50 Pro 5G के 8GB रैम +256 जीबी की कीमत 31,999 रुपये और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है।
टेस्ट रिजल्ट को देखें, तो Honor 200 का परफॉर्मेंस Motorola Edge 50 Pro से थोड़ा बेहतर रहता है। मगर मोटोरोला ऐज 50 प्रो का थर्मल मैनेजमेंट थोड़ा ज्यादा बेहतर है।