> Honor 90 5G काफी हल्का और स्लीक है। > मोटाई 7.8 मिमी. और वजन 183 ग्राम है। > इस प्राइस सेगमेंट में बेहतर दिखने वाले फोन में से यह एक है।
> इसमें 120Hz और 1600 निट्स वाली 6.7 इंच ऐमोलेड स्क्रीन है। > सीधे धूप में डिस्प्ले काफी ब्राइट हो जाती है। > कुल मिलाकर Honor 90 5G एक फ्लैगशिप-ग्रेड डिसप्ले एक्सपीरियंस देता है।
> फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। > इसमें कोई OIS सपोर्ट नहीं है, जो इस प्राइस सेगमेंट के फोन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। > हालांकि, इसमें आपको EIS सपोर्ट मिलता है।
> इसमें 200MP+12MP+2MP ट्रिपल रियार कैमरा है। > दिन की रोशनी में कैमरा सटीक कलर के साथ अच्छी तस्वीरें लेता है। > कम रोशनी में कैमरा थोड़ा निराशाजनक लगता है।
> इसमें पिछले साल का स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सेलेरेटेड एडिशन चिपसेट है। > AnTuTu पर डिवाइस ने 700,000 से अधिक स्कोर किया। > जबकि गीकबेंच पर सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर क्रमशः 1127 और 3284 थे।
> फोन एंडरॉयड 13-आधारित मैजिकओएस 7.1 के साथ आता है। > फोन में कुछ प्री-लोडेड एप्स पहले से मौजूद हैं, जिनमें से कुछ अनइंस्टॉल हो सकते हैं। > रोजमर्रा के उपयोग में मैजिकओएस 7.1 काफी स्मूथ काम करता है।
> हमने हरियाणा के गुरुग्राम में एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क पर 5जी टेस्ट किया। > फोन अच्छी स्पीड और काफी हद तक दमदार सिग्नल प्राप्त करने में कामयाब रहा।
> Honor 90 5G में 5,000mAh की बैटरी है। > टेस्टिंग में 30 मिनट बीजीएमआई गेम खेलने पर बैटरी लगभग 5 प्रतिशत कम हुई। > PCMark बैटरी टेस्ट में फोन लगभग 12 घंटे तक चला।
Honor 90 5G काफी हद तक अच्छे एंडरॉयड 13 अनुभव और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ साथ आता है। हालांकि चिपसेट, सेगमेंट में फोन सर्वश्रेष्ठ नहीं है। लेकिन रोजमर्रा के काम फोन आसानी से कर सकता है। कुल मिलाकर, निश्चित रूप से यह फोन खरीदने लायक है।
> 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। > 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये का है। > Honor 90 की पहली सेल 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।