Honor Magic 6 Pro  की खूबियां और कमियां

Honor Magic 6 Pro खरीदने  के कारण 

मल्टीमीडिया एक्पीरियंस

फोन में 6.8 इंच का कर्व्ड OLED पैनल है, 2800×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है, जो बेहतरीन आउटडोर विजिबिलिटी देती है, और डॉल्बी विजन के साथ वाइब्रेंट विजुअल्स प्रदान करता है।

इंप्रेसिव कैमरा

इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 180MP टेलीफोटो लेंस (2.5x ऑप्टिकल ज़ूम), 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल है। यह दिन में वाइब्रेंट इमेजेस प्रदान करता है, साथ ही टेलीफोटो लेंस 5x जूम तक डिटेल और कलर में उत्कृष्टता दिखाता है।

बैटरी बैकअप

इसमें 80W चार्जिंग के साथ 5,600mAh बैटरी है जो कि पीसीमार्क बेंचमार्क में 10 घंटे 15 मिनट का स्कोर प्राप्त करती है। बैटरी एक पूरे दिन की भारी उपयोग के साथ चलती है और चार्जिंग केवल 38 मिनट में 20% से 100% हो जाती है।

Honor Magic 6 Pro खरीदने  के कारण 

सॉफ्टवेयर

Honor Magic 6 Pro Android 14-आधारित MagicOS 8.0 पर चलता है, जिसमें 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलते हैं। हालांकि, गूगल और सैमसंग की अपडेट पॉलिसी से पीछे है।