20 हजार रुपये से कम की रेंज में ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला गेमिंग फोन Infinix GT 10 Pro लॉन्च हो गया है। इसमें 8+8 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Dimensity 8050 प्रोसेसर है।
यह नथिंग फोन 2 की तरह पूरी तरह ट्रांसपेरेंट नहीं है, बल्कि रियर पैनल पर टेक्स्चर हैं, जिसे कंपनी साइबर मेका डिजाइन कहती है। इसमें यूनिक बैकलाइट इंटरफेस है।
Infinix GT 10 Pro में ऑल-प्लास्टिक बॉडी है, जो इसे हल्का बनाती है। यह गेमिंग के लिए भी आसान है। साथ ही, फोन के किनारे iPhone की डिजाइन की तरह फ्लैट हैं, जो इसे आधुनिक लुक देते हैं।
Infinix GT 10 Pro में 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। 900 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट है। धूप में स्क्रीन पर पढ़ने में परेशानी नहीं होगी। डिस्प्ले पर कलर अच्छे दिखते हैं।
फोन में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक Dimensity 8050 प्रोसेसर, एआरएम माली G77 एमसी 9 जीपीयू, लीनियर मोटर, 4D वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी है।
स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है यानी 16जीबी रैम की पावर गेमिंग के लिहाज से इसे बेहतर बनाता है।
फोन का जैसे ही उपयोग करना शुरू करते हैं, आपको परफॉर्मेंस का पता चलने लगता है। ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और मल्टीटास्किंग में परेशानी नहीं होती है।
इस फोन पर हाई ग्राफिक्स वाले गेम जैसे कि बीजीएमआई, एस्फाल्ट 9 आदि सहज रूप से चलते हैं। गेमिंग के दौरान फ्रेम ड्रॉप नहीं होता है। इसके साथ गेमिंग किट्स का उपयोग भी कर सकते हैं।
यह फोन Infinix के लेटेस्ट Pure XOS के साथ Android 13 पर चलता है। अच्छी बात है कि इसमें ब्लोटवेयर नहीं मिलता है। इंटरफेस साफ दिखता है।
5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जर है। फोन एक बार चार्ज करने पर एक दिन से अधिक आसानी से चल सकते हैं।
फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा है। दिन के उजाले में तस्वीरें अच्छी आती है। वहीं कम रोशनी में परफॉर्मेंस थोड़ी और बेहतर हो सकती थी। 32MP फ्रंट कैमरा अच्छा काम करता है।
स्मार्टफोन के टॉप पर माइक्रोफोन है, जबकि नीचे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल है।
फोन के 8GB रैम + 256जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। आईसीआईसीआई और कोटक बैंक की मदद से खरीदारी पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा।
अगर गेमिंग परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, साफ इंटरफेस और यूनिक डिजाइन वाला किफायती फोन खरीदना चाहते हैं, यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।