16GB रैम, 108MP कैमरा के साथ आया  यूनिक डिजाइन वाला Infinix GT 10 

I

I

Infinix GT 10 Pro

नथिंग फोन 2 की तरह ही यूनिक डिजाइन वाला Infinix GT 10 pro भारत में लॉन्च हो गया है। इसमेें 8+8 जीबी रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी दी गई है।

I

डिस्प्ले

Infinix GT 10 Pro में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

I

प्रोसेसर

Infinix GT 10 Pr में मीडियाटेक Dimensity 8050 चिपसेट, एआरएम माली G77 एमसी 9 जीपीयू, लीनियर मोटर, 4D वाइब्रेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है।

I

रैम-स्टोरेज

स्मार्टफोन को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। कुल मिलाकर 16 जीबी रैम की ताकत मिलता है।

I

कैमरा

फोन में रियर पैनल पर 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP के दो अन्य लेंस लगे हैं। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है।

I

बैटरी

Infinix GT 10 Pro स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

I

यूनिक बैक पैनल  

Infinix GT 10 Pro में यूनिक बैक पैनल है। इसमें छोटी और बड़ी एलईडी लाइट्स लगी हैं। ये लाइट्स गेमिंग के दौरान फोन को शानदार लुक देती। चार्जिंग और नोटिफिकेशन के दौरान भी ये कार्य करती हैं।

I

अन्य फीचर

कलर ऑप्शन की बात करें तो रेंडर्स में फोन Cyber Black और Mirage Silver जैसे दो कलर ऑप्शन में सामने आया है। कंपनी ने इसे साइबर मेचा डिजाइन कहा है। 

I

कीमत

फोन के 8GB रैम + 256जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। आईसीआईसीआई और कोटक बैंक की मदद से खरीदारी पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा।