10 प्वाइंट्स में Infinix GT 20 Pro रिव्यू

डिजाइन

फोन के बैक पैनल पर यूनिक डिजाइन पेटर्न देखने को मिलता है साथ ही ब्रांड का नया साइबर मेचा डिजाइन इसे और भी खास बना रहा है। फोन में लूप लाइटिंग दी गई है। जिसमें 8 कलर कॉन्बिनेशन और चार लाइटिंग इफैक्ट्स है।

डिसप्ले

इसमें 6.78 इंच AMOLED, 120 Hz रिफ्रेश रेट पैनल है जिसका रिजोल्यूशन 1080 X 2436 है। डिसप्ले की क्वालिटी अच्छी हैं। वहीं, इसके बैक पैनल पर कुछ शानदार RGB लाइट्स भी लगाई गई हैं। एक रिंग लाइट एलईडी फ्लैश।

रियर कैमरा

इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। और मेरी टेस्टिंग में कैमरे ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, तस्वीरों में रंग प्राकृतिक के करीब मिलते हैं। लेकिन डाइनेमिक रेंज थोड़े सुधार की जरूरत है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सटीक स्किन टोन के साथ तस्वीरें खींचता है। हालांकि, तस्वीरों में उच्च कंट्रास्ट स्तर देखने को मिलता है।

परफॉर्मेंस

कीमत के हिसाब से इसमें कोई शक नहीं है कि मीडियाटेक 8200 अल्टीमेट चिपसेट की वजह से यह अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। इसकी रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह 12 जीबी DDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर

यह डिवाइस नए एंडरॉयड 14 और विशेष रूप से केवल इसकी जीटी सीरीज के लिए डिज़ाइन किए गए ओएस के साथ आता है जिसे एक्स-ओएस नाम दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि स्मार्टफोन में कोई ब्लोटवेयर नहीं है और यह केवल 32 प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आता है।

बैटरी

इसमें 5000 एमएएच बैटरी दी गई है और पीसी मार्क की टेस्टिंग में इसका स्कोर 9 घंटे 13 मिनट रहा। यह अपने प्राइस कैटेगरी में दूसरे फोन्स से काफी कम है। फोन एक बार चार्ज कर पूरे दिन नॉर्मल यूज में इस्तेमाल किया जा सकता है।

चार्जिंग

यह 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। हमारी टेस्टिंग में स्मार्टफोन ने 48 मिनट में 20-100 चार्ज किया और यह सभी गेमर्स के लिए, यह BY-PASS चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 

कनेक्टिविटी

Infinix GT 20 Pro वाई-फाई 6 के साथ आता है और कंपनी द्वारा ब्लूटूथ वर्जन का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, इसमें यूएसबी 2.0 टाइप-सी चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर पोर्ट है।

निष्कर्ष

कीमत के हिसाब से हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि यह एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन है, बेंचमार्क स्कोर भी अपने प्रतिद्वंदी से काफी ज्यादा है। अगर आप परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए डिवाइस चाहते हैं तो Infinix GT 20 Pro को खरीद सकते हैं।